फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राहगीरी में साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय

Thu, 03 Aug 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
१७-कैथल। लिटल फ्लावर स्कूल मेें विद्यार्थियों को जागरूक मरते पुलिस अधिकारी। स्त्रोत्र पुलिस पीआ
विज्ञापन
कैथल। साइबर सुरक्षा जागरूकता के लिए पुलिस की ओर से लिटिल फ्लावर स्कूल में राहगीरी कार्यक्रम हुआ। साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र की अगुवाई में एएसआई रविंद्र, एएसआई राजीव कुमार, एचसी विनोद कुमार और एचसी एचसी कृष्ण कुमार की टीम ने साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए उपाय सुझाए।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने साइबर ठगी के बारे में कहा कि जागरूकता से ही साइबर क्राइम से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि कुछ समय से दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आम आदमी का रुझान ऑनलाइन प्रक्रिया की तरफ बढ़ा है। इसके कारण अपराधी साइबर धोखाधड़ी को अनेक माध्यमों से एक संगठित अपराध के रूप में अंजाम दे रहे हैं। इसलिए कुछ सावधानी रखकर खुद को साइबर ठगी से बचा सकते हैं। साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर जानकारी दें। फोन कॉल, एसएमएस या अन्य किसी माध्यम से ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम पिन और सीवीवी किसी के साथ भी शेयर न करें। एसएमएस और व्हाट्सएप से आए किसी भी लिंक को क्लिक न करें। किसी के भी कहने पर रिमोट एक्सेस एप जैसे क्यूक स्पोर्ट, एनीडेस्क, टीम विवर, एंड्रॉयड आदि को प्ले स्टोर से डाउनलोड न करें और न ही इनके आईडी व पासवर्ड किसी से शेयर करें। फोन, ईमेल, एसएमएस या व्हाट्सएप पर आए नौकरी, लॉटरी जैसे विज्ञापनों पर विश्वास न करें। एटीएम से पैसे निकालते या जमा करते समय किसी भी अंजान व्यक्ति की सहायता न लें। अपने एटीएम पिन को समय समय पर बदलते रहें। फोन और ऐप को हमेशा नए वर्जन के साथ अपडेट रखें और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जरूरत से ज्यादा निजी जानकारियां शेयर न करें। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्प डेस्क नंबर 1930, अपने बैंक व नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें