फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हरविंद्र की जीत पर समर्थकों, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Tue, 02 Jul 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। पैरा वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी में एक साथ तीन पदक जीत कर अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज हरविंद्र सिंह ने देश का नाम रोशन किया है। यहां हरविंद्र सिंह की जीत पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। विजेता खिलाड़ी हरविंद्र सिंह ने बताया कि चेक रिपब्लिक

देश मे 23 से 29 जून तक हुई पैरा वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

उनके अनुसार इस प्रतियोगिता में भारत सहित अन्य देशों के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वह 21 जून को भारत से रवाना हुए थे। प्रतियोगिता मेें भारत से अन्य खिलाड़ियों सहित रोहतक के खिलाड़ी साहिल व गुरुग्राम की खिलाड़ी पूजा ने भी भाग लिया। पटियाला के भारतीय कोच गौरव शर्मा भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन


हरविंद्र ने बताया कि इस दौरान कुल चार इवेंट हुए जिसमें पहला इवेंट 26 जून को पुरुष वर्ग में रोहतक के खिलाड़ी साहिल के साथ व ज्वाइंट मुकाबला पौलेंड के खिलाड़ी के साथ हुआ। जिसमें उसने कांस्य पदक जीता। 27 जून को दूसरा इंवेंट में जवाइंट महिला वर्ग में गुरुग्राम की खिलाड़ी पूजा के साथ सयुंक्त मुकाबला हुआ, जिसमें स्वर्ण पदक जीता है।

हरविंद्र सिंह ने बताया कि 28 जून को एकल लीग मुकाबला हुआ व 29 जून को फाइनल एकल मुकाबला कोरिया के क्वॉक खिलाड़ी के साथ हुआ, जिसमें उसने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन


लौटने के बाद वे सोनीपत में आयोजित शिविर में भाग लेंगे। उनका कहना है कि अभी और मेहनत कर ओलंपिक में पदक जीतना है।

इस जीत पर विजेता खिलाड़ी हरविंद्र सिंह को टीम इंडिया कोच गौरव शर्मा सहित परिवार के सदस्यों ने भी बधाई दी। विदित रहे अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी हरविंद्र सिंह ने 2018 में पैरा एशियाई खेलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। इसके अलावा उसने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व अन्य विभिन्न मुकाबलों में भाग लेकर अनेक

पदक जीते। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी हरविंद्र सिंह तीरंदाजी में अर्जुन पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें