फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आढ़त बढ़ाने से व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। विधानसभा चुनाव से पहले कच्चा आढ़तियों ने अपनी आढ़त बढ़ाने की मांग भाजपा सरकार से की थी। सत्ता में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनते ही नायब सरकार ने कच्चा आढ़तियों की मांग को पूरा करते हुए उनकी आढ़त को 46 से बढ़कार 55 रुपये प्रति क्विंटल कर दी हैं, जो कि व्यापारियों के हितों में लिया गया यह ऐतिहासिक फैसला है।

यह बात एक भेंट वार्ता में सीवन मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन संगीत बंसल व सीवन अनाज मंडी के पूर्व प्रधान कृष्ण गर्ग ने कहे। संगीत बंसल व कृष्ण गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर विकास कार्य करने वाली सरकार है, जो सभी वर्गों के लोगों के हित में निरंतर काम कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो यह फैसला लिया है इससे व्यापारियों को ओर खुलकर कार्य करने का प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी किसी भी सरकार की रीढ़ होते हैं जो सरकारी खजाने को भरने में उनका पूरा सहयोग होता है। प्रति वर्ष हजारों करोड़ रुपये टैक्स के रूप में व्यापारी सरकार को अदा करते हैं और फिर उसी पैसे से प्रदेश में विकास कार्य होते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है, तभी से व्यापारी व किसान खुशहाल हैं। प्रदेश सरकार ने किसानों की फसल का एक-एक दाना भाजपा सरकार ने एमएसपी पर खरीदा है, जिससे किसान वर्ग सहित अन्य वर्ग भी खुशहाल नजर आ रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जो भी वायदे चुनाव से पहले किए थे उन्हें वे हर हाल में पूरा करने का काम करेंगे और प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें