फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वार्ड-12 की गलियों में जलभराव

Sun, 22 Dec 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के वार्ड-12 में गलियों में हुए जलभराव से वार्ड वासी परेशानी हैं। इस समस्या का कोई समाधान न होने से लोगों में काफी रोष भी है। वार्ड के लोग इस समस्या को लेकर शनिवार को डीसी से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। लोगों ने आरोप लगाया कि वार्ड में न तो सफाई की व्यवस्था है और न ही यहां पर सीवरेज से लीक हो रहे पानी की निकासी का कोई प्रबंध किया गया है।

पार्षद बलजीत व अन्य वार्ड वासियों ने कहा कि उनके वार्ड की गलियों में लगातार सीवरेज का पानी चल रहा है, जिसका कोई समाधान नहीं हो रहा डीसी से इस पानी की निकासी न होने की समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


उन्हें बताया कि पहले यह पानी ड्रेन में छोड़ा जाता था, लेकिन अब ये ओवरफ्लो होकर पानी गलियों में चल रहा है। इससे पूरे वार्ड में गंदगी का आलम है। लोग बदबू में जीवन जीने को मजबूर हैं। साथ में कई गंभीर बीमारियों के फैलने का भी खतरा है। इस समस्या को 10 से 15 दिन हो चुके है, लेकिन किसी भी अधिकारी कर्मचारी का ध्यान इस और नहीं गया। कहा कि सीवरेज का कही कोई कनेक्शन नहीं है। गंदे पानी से होकर गुजरना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन


वहीं, जब जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को शिकायत देने गये तो जवाब मिला कि पार्षद शिकायत लेकर आएगा तो सुनवाई होगी। लोगों ने कहा कि प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा। सभी तरह के टैक्स भरने के बावजूद कॉलोनी में सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इस समस्या पर नगर परिषद के ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि समस्या का समाधान करवाने के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार किया जाएगा। जबकि वार्ड की अन्य समस्याओं का समाधान नगर परिषद की ओर से करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें