फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो घंटे की बारिश से जलभराव

Wed, 02 Jul 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मंगलवार सुबह मौसम ने करवट ली और लगातार दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। सुबह सात बजे शुरू हुई बारिश नौ बजे तक जारी रही। दो घंटे की बारिश से शहर के निचले इलाकों में एक से डेढ़ फीट तक जलभराव हो गया।

सबसे ज्यादा दिक्कत माता गेट क्षेत्र में देखने को मिली, जहां बारिश का पानी कई घरों में घुस गया। इससे निवासियों का सामान खराब हो गया और दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। माता गेट, भगत सिंह चौक, पार्क रोड समेत अन्य क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। पानी निकासी न होने से कई इलाके तालाब जैसे नजर आए। दोपहर तक भी जलभराव की समस्या जस की तस रही, जिससे प्रशासन के इंतजामों की पोल खुल गई।
विज्ञापन


बारिश के चलते मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। वाहन चालकों और राहगीरों को काफी देर तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश ने गर्मी से राहत दी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी शुक्रवार तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन 8.5 मिमी और कुल 60 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस बारिश से किसानों में खुशी का माहौल रहा और धान लगाने के काम में तेजी आई।
विज्ञापन


कैथल
12 मिमी

कलायत
4 मिमी

सीवन
25 मिमी

गुहला-चीका
6 मिमी

राजौंद
4 मिमी

ढांड
6 मिमी

पूंडरी
4 मिमी

कुल ः 60 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

आगामी 4 जुलाई तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। अधिक बारिश होने से सब्जियों की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मुख्य समन्वयक, चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें