संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। नगर के असंध मार्ग नगर पालिका कार्यालय के पास जन स्वास्थ्य विभाग की पुरानी हो चुकी पाइपलाइन टूटने से जलभराव हो गया है। इसे लेकर लोगों ने रोष जताया। बताया कि जलभराव के कारण यहां से गुजरना बड़ा मुश्किल भरा रहता है।
शेखर शर्मा, राकेश राणा, संजय कुमार एडवोकेट, कुलदीप कुमार, संदीप कुमार, दीपक कुमार ने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग ने कैथल-असंध मार्ग पर जर्जर हो चुकी पाइप लाइन आएं दिन टूटने से लोगों का जीना दुश्वार करके रख दिया है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर लंबी तानकर सोया हुआ है। जबकि संबंधित विभाग ने बार-बार आश्वासन दिया कि पाइपलाइन जल्द ही बदल दी जाएगी।
जर्जर पाइप लाइन के आए दिन टूटने से दुकानदार व वाहन चालकों के साथ आम लोगों को यहां से गुजरना किसी खतरे खाली नहीं रहा। कई बार वाहन चालक सडक़ टूटी होने के कारण इस पानी की वजह से चोटिल भी हो चुके हैं। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह फिर सडक़ों पर उतरकर इसका विरोध करने को मजबूर होंगे।