फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांड से छोड़ा गया था फरल माइनर में पानी

Fri, 18 Apr 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूंडरी। बुधवार को गांव फरल के माइनर में पानी छोड़े जाने पर सिंचाई विभाग ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने माइनर में पानी नहीं छोड़ा। एसडीओ सतीश शर्मा ने कहा कि इस समय नहर में भी पानी नहीं है तो माइनर में पानी होने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने बताया कि ढांड में जो गंदा पानी एकत्रित किया जाता है, उसे माइनर में छोड़ दिया गया। इस कारण माइनर टूटी नहीं बल्कि ओवरफ्लो होकर खेत में इसका पानी चला गया।

उन्होंने कहा कि पानी से कुछ नुकसान की आशंका नहीं है, लेकिन उसके बावजूद ढांड के बीडीपीओ को इस संबंध में लिखा गया है कि वे इस पर उचित कार्रवाई करें और यदि किसी किसान की फसल खराब हुई है, तो उसकी गिरदावरी करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गांव फरल के किसानों बिजेंद्र, कृष्ण, राजेंद्र, बिंद्र, हरनाम व डिंपल ने बताया कि हालांकि ये नुकसान बड़ा नहीं था और समय रहते किसानों ने इसे कंट्रोल कर लिया। लेकिन विभाग को माइनर में पानी छोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें