फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी हुडा मार्केट में पानी से कारोबार ठप

Wed, 27 Aug 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। हुडा मार्केट के ग्राउंड में बारिश का पानी जमा होने से कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। श्मशान घाट के सामने स्थित इस मार्केट में केनरा बैंक, एक्सिस बैंक और सेंट्रल बैंक भी हैं। ऐसे में दुकानदारों के साथ-साथ बैंक उपभोक्ताओं और कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

दुकानदारों का कहना है कि बारिश का गंदा पानी सप्ताहभर तक खड़ा रहता है। इससे ग्राहकों की आवाजाही रुक जाती है और बिक्री पर सीधा असर पड़ता है। दुकानदार जरनैल सिंह साहू, अशोक सैनी, मलकीत, प्रदीप शर्मा, अमृतपाल और अनिल कुमार ने बताया कि लगातार जलभराव से कारोबार घाटे में जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि हुडा मार्केट में पानी निकासी की पुख्ता व्यवस्था की जाए, ताकि दुकानदारों और उपभोक्ताओं दोनों को जलभराव से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें