टंकी टूटने से हुई पानी की किल्लत
कलायत। श्री कपिल मुनि सरोवर तट पर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है। पानी की टंकी टूटने से आरओ सिस्टम ठप हो गया है। इससे पेयजल संकट गहरा गया है। इसके चलते पार्क में सैर को आने वाले लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं।
उनका कहना है कि पार्क में शौचालय, शैड, बरसात के पानी की निकासी, बच्चों के खेलने का सामान, व्यायामशाला, योग क्रिया सदन और अन्य सुविधाओंं की पहले ही दरकार है। अब पेयजल की व्यवस्था भी पार्क मेंं नहीं रही। इन परिस्थितियों में लोग बेहद परेशान हैं।
श्री कपिल मुनि तीर्थ कमेटी प्रधान राजू कौशिक, अग्रवाल सेवा समिति अध्यक्ष नंबरदार संजय सिंगला, महीपाल पंवार, विनोद बैदी, पवन कुमार, प्रियंका गौतम और सोनिया शर्मा ने कहा कि अधर मेंं लटकी पार्क निर्माण योजना को सिरे चढ़ाने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा जाएगा।
कलायत नगर पालिका अभियंता अशोक कुमार ने कहा कि पार्क के अधूरे निर्माण कार्यों का प्रारूप तैयार किया गया है। इसके लिए बजट की मंजूरी मिलने के बाद पार्क में तमाम सुविधाएं जुटाई जाएंगी। पेयजल व्यवस्था को तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाएगा।