गांव नीमवाला में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। ग्रामीण पानी की एक एक बूंद के लिए मारे मारे फिर रहे है। ग्रामीण निर्मल शर्मा, राजकुमार, विनोद कुमार, विक्रम सिंह, सुरेश कुमार, नरेश कुमार ने बताया कि गांव में पानी की सप्लाई नियमित न होने के कारण ग्रामीण भारी परेशानी झेल रहे है। उन्होंने बताया कि गांव की ओर जाने वाली पानी की पाईप लाईन के आसपास वन विभाग के पेड़ खड़े है, पेड़ो की जड़ों के कारण आए दिन पाईप लाइन लीक हो जाती है, जिससे गांव में पानी पहुंच ही नहीं पाता। इन लोगों ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग को कई बार अवगत करवा चुके है। इसके अलावा सी एम विंडों में भी पानी की समस्या की शिकायत कर चुके है। परंतु कोई समाधान नही हो रहा। जन स्वास्थ्य विभाग को वन विभाग में पेड़ो को हटा कर लीकेज को स्थाई रूप से बन्द किया जा सकता है व जलकर से पर्याप्त व सही समय पर पानी की सप्लाई कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जा सकता है। लोगों ने कहा कि आज भी महिलाओं को सिर पर मटकों की सहायता से दूर-दूर से पानी लेकर आना पड़ता है।