फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पहुंचेगा स्वच्छ जल

Thu, 14 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
स्वच्छ जल की आपूर्ति होगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वार्ड एक की दलित बस्ती के घरों में अब स्वच्छ जल की आपूर्ति होगी। संत श्री रैदास तख्त के साथ लगते आवासीय क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के सुधारीकरण के लिए विशेष कार्य योजना बनाई गई है। जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता देवीलाल के निर्देश पर बस्ती में करीब 700 फीट लंबी नई पेयजल लाइन बिछाने का कार्य बुधवार को शुरू कर किया गया।
विज्ञापन



एसडीओ बीएस रेढु, जेई तरसेम चंद और दूसरे अधिकारियों को पारदर्शिता से कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए अलग से संत शिरोमणि गुरु रविदास सभा के प्रधान डा. प्रीतम कौलेखां की अगुवाई में लोगों ने अपने स्तर पर सौहार्द कमेटी गठित की। इसमें रामकुमार धानियां, शमशेर दहिया, विनोद ब्रह्मणियां, मनोज कुमार, सुल्तान दहिया, प्रकाशी देवी, मेलो देवी, राकेश राणा, ऋषिपाल, मामू राम, दीपक धानियां, संजय आर्किटेक्ट, मोनू ब्रह्मणियां और अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग ने सीवरेज लाइन को सुदृढ़ करने के लिए अलग से कदम उठाए गए हैं।

पूर्व में पेयजल पाइप लाइन के ऊपर से सीवरेज बिछाया गया था। रिसाव की समस्या पैदा होने पर घरों के नलों में दूषित जल की पूर्ति हुई। इस पहलु को जन स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लेते हुए पेयजल और सीवरेज लाइन के बीच करीब 5 फीट की दूरी रखी गई है।
विज्ञापन



दशकों से पेयजल व पानी निकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए विभाग द्वारा वर्तमान में उठाया गया कदम सुखद एहसास लेकर आए है। इस मामले पर जिला उपायुक्त रविप्रकाश गुप्ता, एसडीएम ओमप्रकाश देवराला, स्त्रत्त्कार्यकारी अभियंता देवीलाल और दूसरे प्रशासनिक अधिकारियों ने जिस तरह से संज्ञान लिया उसने हालातों को बदलने का काम किया। बस्ती में त्वरित ढंग से पेयजल व सीवरेज प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए युद्ध स्तर पर चल रहे कार्य से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं।
एसडीओ बलराज सिंह रेढू और कनिष्ठ अभियंता तरसेम चंद ने बताया कि घर-घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए नए सिरे से पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शीघ्र पूरा होगा। सीवरेज प्रणाली को भी सुदृढ़ करने के लिए अलग से खाका तैयार किया गया है। लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें