फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टैंकों में चार दिन का पानी, बढ़ सकती है पेयजल किल्लत

Thu, 03 Aug 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सिरसा ब्रांच नहर में बाढ़ का पानी आने के कारण शहर में पेयजल की समस्या लगातार बढ़ रही है। नहर से जनस्वास्थ्य विभाग के टैंकों में पानी नहीं पहुंच रहा है और पुराने शहर की कई कॉलोनियों में पेयजल संकट पैदा हो रहा है। इसके अलावा वार्ड 29, 26 व पांच में भी परेशानी बनी हुई है। पहले ही गंदा पानी आ रहा है। वहीं, बुधवार को वार्ड नंबर 29 में पानी की पाइपलाइन टूट गई। इस दौरान वार्ड के लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले करीब 10 दिन से वे काफी परेशानी में है। कभी-कभी गंदा पानी आ जाता था, लेकिन अब पानी की पाइपलाइन तक टूट गई है। उनकी परेशानी का केवल एक ही कारण पानी की आपूर्ति न होना है। महिला रीना, सीमा, सुनीता, रेनू सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि वार्ड में अभी केवल पानी के टैंकरों से ही कार्य चलाया जा रहा है। इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि विभाग की ओर से पेयजल आपूर्ति के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए जा रहे हैं, लेकिन शहरवासियों की जरूरतों को देखते हुए वे पर्याप्त नहीं हैं। शहरवासी जल्द से जल्द नहर में साफ पानी छुड़वाने की मांग कर रहे हैं।

मानस रोड स्थित टैंकों में मात्र चार दिन का पानी शेष

जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के 70 प्रतिशत क्षेत्र में मानस रोड स्थित पेयजल के टैंकों से नहरी पानी की आपूर्ति दी जाती है, जबकि 30 प्रतिशत क्षेत्र में प्योदा रोड स्थित टैंकों से पानी पहुंचता है। दोनों जगहों पर नहर में बाढ़ का पानी आने के कारण स्थिति खराब हो रही है। प्योदा रोड स्थित टैंकों में तो फिर भी नौ से 10 दिन का पानी अभी है, लेकिन मानस रोड स्थित टैंकों में मात्र चार से पांच दिन का पानी शेष रह गया है। ऐसे में परेशानी और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


विभाग की ओर से शहर में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति दी जा रही है। लोगों से भी पानी की ज्यादा से ज्यादा बचत करने की अपील की जा रही है। अगर जल्द नहर में साफ पानी नहीं आता है तो आगामी दिनों में यह समस्या और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जगदीश कुमार ने बताया कि नहर में साफ पानी छुड़वाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से लगातार बातचीत जारी है। अब नहरी पानी थोड़ा-थोड़ा साफ होने लगा है। उम्मीद है कि जल्द ही नहर में साफ पानी आ जाएगा। उसके साथ ही रोजाना आपूर्ति नियमित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


पानी के टैंकर चाहिए तो इन नंबरों पर करें संपर्क-

एक्सईएन अरविंद- 94163-04824

एसडीओ जगदीश चंद्र-9416591877

जेई रविंद्र दिल्यान-9050518704
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें