फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में जल संकट: आप प्रदेशाध्यक्ष ने केंद्र पर ठीकरा फोड़ा; बोले- दोनों राज्यों को हिस्से का पानी दे पीएम

Sat, 03 May 2025 10:52 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

आप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में यह बात कही। इस दौरान पंजाब में आप सरकार की ओर से पानी रोकने के सवाल पर गुप्ता ने कहा कि हरियाणा को हरियाणा के हिस्से का पानी चाहिए।
विज्ञापन
डॉ. सुशील गुप्ता व अन्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने पानी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मांग की जा रही है कि केंद्र सरकार हरियाणा के हिस्से का पानी हरियाणा को दे और पंजाब के हिस्से का पानी पंजाब को दे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की हमेशा से ही यह मांग रही है कि हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिले।

विज्ञापन


आप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में यह बात कही। इस दौरान पंजाब में आप सरकार की ओर से पानी रोकने के सवाल पर गुप्ता ने कहा कि हरियाणा को हरियाणा के हिस्से का पानी चाहिए। किस राज्य को कितना पानी दिया जाना है, यह फैसला भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड की ओर से किया जाना है। यह फैसला केवल केंद्र सरकार करती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं। दोनों सरकारें हरियाणा को उसके हिस्से का पानी देने का काम करें। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के हिस्से का पानी रोकने का काम नहीं किया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सिंधू जल समझौता रद्द करने का फैसला लिया है। इस फैसले को लिए हुए एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार की ओर से पाकिस्तान का पानी बंद नहीं किया गया है।
विज्ञापन


डॉ. गुप्ता ने कहा कि यदि सरकार के आतंक के खिलाफ कुछ कड़ा निर्णय लिया है तो उस निर्णय को लागू करने में आखिरकार देरी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में सरकार बनने से पहले कहा था कि हमारी सरकार बना दो, जो भारत का पानी बह कर पाकिस्तान जा रहा है मैं उसको रोकूंगा और सभी राज्यों को पानी दूंगा लेकिन आज तक एक बूंद भी पानी की नहीं रोकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें