फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण हमारी जरूरत और कर्तव्य भी : भूमिका

Thu, 16 Jan 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड/कैथल। जल शक्ति अभियान जिला कैथल की केंद्रीय नोडल ऑफिसर भूमिका वर्मा ने बुधवार को विभिन्न विभागों की टीम के साथ जाजनपुर गांव में बने रिचार्ज बोरवेल और नैना गांव में किसान की ओर से लगाए गए नेट हाउस का दौरा किया। इस मौके पर केंद्रीय नोडिल ऑफिसर भूमिका वर्मा ने कहा कि जल का संरक्षण करना आज की जरूरत भी और हमारा कर्तव्य भी। वर्षा का पानी प्रकृति का वरदान, इसकी संरचना को बनाए रखने के लिए हमें मिलकर प्रयास करने होंगे।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी होना बहुत जरूरी है। विशेषकर अधिक से अधिक महिलाओं जल शक्ति अभियान में जोड़ा जाए और उन्हें जल बचाने के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने जल शक्ति अभियान के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और जुलाई माह में उनके दौरे के दौरान दिए गए निर्देश की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने जिला में जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सुझाव दिया कि गांव का वाटर बजट तैयार किया जाए, जिसमें गांव में पानी की आवश्यकता तथा उसके दोहन के बीच के अंतर का आंकलन किया जाए, ताकि उसके आधार पर उस गांव में जल संरक्षण को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा सकें। नैना स्थित किसान कुलदीप की ओर से लगाए गए नेट हाऊस के दौरे के दौरान नोडल ऑफिसर भूमिका वर्मा प्रोजेक्ट की बारीकी से जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि आप द्वारा फसल विविधिकरण की दिशा में अच्छा कार्य किया है, आप अन्य किसानों को भी इसके प्रति जागरूक करें। मौके पर मौजूद बागवानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नेट हाऊस लगाने पर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को अनुदान दिया जाता है। इसमें ड्रिप इरिगेशन सिस्टम लगाया गया, जिससे 80 प्रतिशत तक पानी की बचत होती। इसके साथ ही किसानों को भी अच्छी आय होती है। जाजनपुर के खेतों में बने रिचार्ज बोरवेल के निरीक्षण के दौरान कहा कि बारिश के पानी के संचय के लिए प्राचीन संसाधनों को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ नए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना बहुत जरूरी है। किसानों को भी इनकी सही से देखरेख करनी चाहिए।
विज्ञापन


नोडल ऑफिसर भूमिका वर्मा ने भू-जल सहेलियों से भी संवाद किया और महिलाओं को जागृत करने को कहा। इस मौके कार्यकारी जिला परिषद सीईओ सुशील कुमार, अभियंता प्रशांत ग्रोवर, निशांत, नारायण दत, जिला बागवानी अधिकारी डा. हीरालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें