फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे भारत-पाक का मैच

Sun, 15 Feb 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले रोमांचक मुकाबले को लेकर जिले भर में जबरदस्त उत्साह है। मैच से एक दिन पहले ही शहर के बाजारों, होटल-ढाबों और प्रमुख पिहोवा चौक समेत अन्य चौराहों पर एलईडी स्क्रीन और प्रोजेक्टर लगाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह मुकाबला रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए के तहत खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार शाम सात बजे मैच शुरू होगा। शहर के अंबाला रोड, मॉडल टाउन, पुराना बस स्टैंड और रेलवे गेट क्षेत्र में कई होटल व रेस्तरां संचालकों ने ग्राहकों के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई हैं। कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानों के बाहर भी टीवी और साउंड सिस्टम की व्यवस्था की है ताकि राहगीर भी मुकाबले का आनंद उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडल टाउन के होटल संचालक मनोज गर्ग ने बताया कि भारत-पाक मैच को लेकर हर बार अलग ही उत्साह रहता है। होटल में 7 फुट की एलईडी लगाई गई है और ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए हैं। स्नैक्स, चाय-कॉफी की खास व्यवस्था रहेगी।

अंबाला रोड के ढाबा संचालक सुनील कुमार ने बताया कि खुले परिसर में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। देशभक्ति और क्रिकेटरों के पोस्टरों से सजावट की जा रही है।
खेल प्रेमियों की उम्मीद
हर वर्ग के लोग भारत की जीत की कामना कर रहे हैं। जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण होगी। उम्मीद है बेहतरीन मुकाबला होगा। - अनूप धीमान, क्रिकेट कोच

मैच शुरू होते ही घर के सभी सदस्य टीवी के सामने बैठ जाएंगे। महामुकाबला का आनंद बढ़ाने के लिए स्पीकर भी खरीदा गया है। - स्वाति, क्रिकेट प्रेमी

भारत-पाक मैच में हर गेंद पर दिल की धड़कन तेज हो जाती है। भारतीय खिलाड़ियों को धैर्य और संयम के साथ खेलना होगा।

- चिराग, भगत सिंह कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें