फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रतिबंधित दवाएं बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी

Sun, 15 Mar 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। क्षेत्र के सभी दवा विक्रेताओं की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में जिला ड्रग कंट्रोल अधिकारी डॉ. चेतन वर्मा ने केमिस्टों को विभागीय नियमों की जानकारी देते हुए निर्देश दिया कि सभी दवा विक्रेता नियमों का पालन करते हुए ही अपने केमिस्ट स्टोर संचालित करें। कहा कि यदि कोई केमिस्ट प्रतिबंधित दवाएं बेचते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने दवाओं को सही तरीके से सुरक्षित रखने और उनका पूरा रिकॉर्ड संधारित करने की भी हिदायत दी। डॉ. चेतन वर्मा ने हाल ही में गुहला क्षेत्र में की गई जांच का उल्लेख करते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान से प्रतिबंधित दवाएं नहीं मिलीं, जो संतोषजनक है। इस अवसर पर केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान राजेश गर्ग, सुरेंद्र बंसल, राजकुमार, हरमेश राम, हन्नी गुप्ता, बलविंद्र सिंह, अमर सिंह, बलबीर सिंह और ईश्वर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें