फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भागल, भूंसला में रक्तदान शिविर में नशा न करने को किया जागरूक

Mon, 17 Jun 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नशे के खिलाफ चलाए नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत रविवार को भूंसला में रक्तदान शिविर लगाया। इस मौके पर भागल चौकी के पुलिस प्रभारी एएसआई तरसेम लाल की टीम ने आमजन को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और नशा न करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस दौरान बताया कि नशा शरीर और मस्तिष्क पर बहुत ही गलत प्रभाव डालता हैं। नशे का आदि होना आसान है, लेकिन इस लत से छुटकारा पाना बेहद मुश्किल है। नशे के कारण व्यक्ति का सामाजिक व पारिवारिक जीवन तबाह हो जाता है। समाज में कई लोग ऐसे होते है, जो नशे की लत पाल कर पूरी तरह नशे के आदि हो जाते हैं, उनके लिए वापस लौटना और जिंदगी की नई शुरुआत करना मुश्किल होता है।
विज्ञापन


उन्होंने आह्वाना कि सभी नशा छोड़ने के लिए संकल्प लें और समाज का प्रत्येक नागरिक नशा मुक्त समाज बनाने में अग्रणी भूमिका अदा करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें