फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में आग लगने से जला बारदाना

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग मार्ग पर स्थित बारदाना फैक्टरी में अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों का बारदाना जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात को उद्योग मार्ग स्थित एक बारदाना फैक्टरी पी के इंटरनेशनल में आग लग गई और चारों तरफ फैल गई। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने सुबह तक आग पर काबू पाया। मालिक परवीन बंसल ने बताया कि शनिवार रात 2.30 बजे कर्मचारी ने उन्हें फैक्टरी में आग लगने की सूचना दी। उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन किया तो 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर सुबह तक काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग खराब मौसम के कारण बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से लगी। उन्होंने बताया कि आग की वजह से लगभग 45-50 लाख का नुकसान हुआ। आग में मशीनरी, सभी तरह के उपकरण, कच्चा माल व तैयार करके रखा गया बारदाना जल कर राख हो गया। काफी सारा माल खराब भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें