फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हफ्तेभर में दूर होंगी वार्डवार समस्याएं

Sat, 26 Jul 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल की अध्यक्षता में बिजली निगम और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला परिषद के 21 वार्डों में बिजली और पानी से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा और समाधान तय करना था।

बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं की सूची अधिकारियों को सौंपी और समाधान के लिए समयसीमा निर्धारित करने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जिला स्तर पर हल होने योग्य कार्यों को एक सप्ताह में पूरा किया जाएगा, जबकि जिन कार्यों के लिए मुख्यालय से स्वीकृति आवश्यक है, उनकी फाइलें शीघ्र भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन


अध्यक्ष कौल ने कहा कि जिला परिषद ग्रामीण विकास को लेकर गंभीर है और विभागों से निरंतर समन्वय बनाकर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि हर बार की बैठक में बिजली-पानी से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आती हैं, जिसके समाधान के लिए विशेष समितियाँ गठित की गई हैं।

ये समितियाँ समस्याओं का प्रारूप तैयार कर संबंधित विभागों को भेजती हैं, ताकि समयबद्ध तरीके से समाधान हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बैठक में लंबित रही शिकायतों और अनुपस्थित अधिकारियों को भी समस्याओं से अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन


आवेदन करने वाले किसानों को मिलेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन

अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिन किसानों ने 31 मार्च 2025 तक ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी राशि जमा करवाई है, उन्हें नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं। ऐसे किसान जिन्हें अब तक कनेक्शन नहीं मिला है, वे जिला परिषद कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। अध्यक्ष कौल ने बताया कि जिले के अधिकांश गांवों में पीने के पानी की पाइपलाइन अब तक नहीं बिछाई गई है, जिससे आपूर्ति में बाधा आ रही है। इस गंभीर समस्या को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें