फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कच्ची गलियों, बदहाल सीवरेज से वार्डवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। नगर में ऐसी बहुत सी समस्याएं हैं, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। वार्ड नंबर छह भी इससे अछूता नहीं है। नगर में कच्ची गलियों, बदहाल सीवरेज व सफाई व्यवस्था और टूटी पुलिया सहित अन्य समस्याएं हैं और यही समस्याएं वार्ड छह में भी हैं।
विज्ञापन

यह वार्ड बाबा नागा रोड के आस पास स्थित है। यहां पर बहुत सी गलियां ऐसी हैं जो सीवरेज के पाइप दबाने के लिए उखाड़ी गई और बाद में उन्हें बनाया नहीं गया। इसके अलावा इन गलियों में स्ट्रीट लाइट की भी समस्या है। ऐसी छोटी छोटी बहुत सी समस्याएं हैं, जिनसे वार्ड के लोगों का रोजाना सामना होता है।
गलियों को नहीं बनाया
वार्ड में सीवरेज के पाइप दबाए गए थे और उसके बाद से गलियों को नहीं बनाया गया। लोगों ने खुद मेहनत की और अपनी गलियों को खुद बनाया इसके कारण सभी गलियां उबड़-खाबड़ हैं। इन गलियों को ठीक करवाया जाए और जिन गलियों को दोबारा से बनाया जाना है उन्हें भी बनाया जाए।
विज्ञापन

सुल्तान, वार्डवासी।
स्ट्रीट लाइट लगाने की समस्या
स्ट्रीट लाइट न लगने की ऐसी समस्या है, जिसकी मांग वार्ड के लोग लंबे समय से करते आ रहे हैं। लोग चाहते हैं कि मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट जल्द लगे, ताकि शाम ढलते ही जो मोहल्ला अंधेरे में डूब जाता है, उससे राहत मिल सके। अभी तक उनकी यह मांग पूरी नहीं हो पाई है।
श्रीराम, वार्डवासी।
गंदगी से अटे पड़े हैं नाले
सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने की आवश्यकता है। बहुत से ऐसे नाले हैं जो गंदगी से अटे पड़े हैं। सफाई न होने के कारण इन नालों में मच्छर पनपते हैं और हमेशा डेंगू व मलेरिया फैलने का खतरा बना रहता है। जब तक सफाई व्यवस्था सही नहीं होती और नालों की सफाई नहीं होती तब तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी। शक्ति शर्मा, वार्डवासी।
वर्जन
इस मामले में सीवन नगरपालिका के सचिव दीपक कुमार ने कहा कि अभी चुनाव प्रक्रिया जारी है। ऐसे में नगर में आचार संहिता लगी है। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पूरे गांव में विकास कार्य संपन्न होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें