फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वार्ड-29 के पार्षद राज सैनी को बनाया अप्रूवल सब कमेटी का पांचवां सदस्य

Wed, 04 Oct 2023 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद अध्यक्ष कार्यालय में पेमेंट अप्रूवल सब कमेटी के गठन को लेकर मंगलवार को पार्षदों की बैठक हुई। इस बैठक में विकास कार्याें के भुगतान करने के लिए बनाई गई कमेटी के अंतिम सदस्य का चुनाव किया गया। गौरतलब है कि इस पेमेंट अप्रूवल कमेटी में तो पहले चार सदस्य शामिल हैं, लेकिन सभी वार्डों में विकास कार्याें का भुगतान करने के लिए अलग से एक पार्षद का चुनाव किया जाना जाना था।

इस सदस्य के चुनाव से पहले सब कमेटी में जिला पालिका आयुक्त, नप अध्यक्ष, नप उपाध्यक्ष, संबंधित वार्ड का पार्षद और एक अन्य पार्षद शामिल थी। बैठक में पहले तो इस सदस्य का चुनाव करवाने पर चर्चा हुई, लेकिन बाद में सभी पार्षदों ने इस सदस्य का चुनाव करने के लिए नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग को यह शक्तियां प्रदान करने का सदन में प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन


पार्षद राज सैनी को यूं चुना गया सदस्य ः पेमेंट अप्रूवल सब कमेटी के सदस्य के चुनाव के लिए शुरु हुई इस बैठक में वार्ड नंबर 28 के पार्षद मोहन लाल शर्मा ने कहा कि इस सदस्य का चुनाव करने के लिए सभी पार्षदों की एक पर्ची डालने की बात रखी, लेकिन इस पर कोई सहमति नहीं बनी। इसके बाद वार्ड नंबर 15 के पार्षद शमशेर फौजी ने सदन में अपनी बात रखते हुए सभी वार्डों में एक समान विकास कार्य न होने का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि शहर में विकास करवाने के लिए सभी पार्षदों को राजनीति से ऊपर उठकर एक होने की जरूरत है। राजनीति करनी है तो नगर परिषद से बाहर निकल कर करें। तभी ही शहर का अच्छा विकास हो सकता है। अध्यक्ष सुरभि गर्ग से अपील करते हुए कहा कि किसी भी पार्षद को उसके वार्ड में विकास कार्य के टेंडर लगवाने का इंतजार न करवाएं। पार्षदों की संतुष्टि के तहत विकास कार्य करवाएं।

इसके बाद नप के पूर्व अध्यक्ष व वार्ड नंबर 18 के पार्षद रामनिवास मित्तल ने कहा कि वे भी लंबे समय तक अध्यक्ष पद पर रहे हैं। शहर में एक समान विकास कार्याें करवाने को लेकर अध्यक्ष को काफी चिंता होती है। यहां पर किसी भी पार्टी की बात न कर उस मुद्दे पर बात करनी चाहिए, जो शहर के विकास के पक्ष में हो।

इसके बाद सभी पार्षदों ने सदस्य का चुनाव करने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग को सदन में अनुमति दी। इसके बाद अध्यक्ष ने वार्ड नंबर 29 के पार्षद राज सैनी को सर्वसम्मिति से सदस्य बनाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप गर्ग, पार्षद प्रतिनिधि विनोद सोनी, उपाध्यक्ष सीमा रानी, वार्ड नंबर तीन की पार्षद सोनिया, संतोष थरेजा, निरंजन सैनी, परविंद्र कौर, रिंकू सैनी, लीलू सैनी, अनिल खुरानियां, मोहन शर्मा, सुशीला शर्मा, राजेश सिसौदिया, विकास सैनी, महेश गोगिया, राजकली, ईओ सुशील कुमार, एक्सईएन रवि ऑबरोय, एमई सुमित सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैथल शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य समान रूप से करवाए जा रहे हैं। इस माह 88 के करीब टेंडर खोले जाने हैं। करीब 15 करोड़ रुपये के काम होंगे। जितने विकास कार्य अब हो रहे हैं, इससे पहले कभी भी इतने विकास कार्य नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में कैथल शहर विकास के क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। इसमें सभी पार्षदों का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है। इससे पहले भी जब वित्तीय सब कमेटी का गठन किया था तो उस समय भी सभी पार्षदों ने समर्थन किया था। यह कमेटी भी सर्व-सम्मति से बनी थी। अध्यक्ष ने कहा कि कुछ पार्षदों ने वार्डों में साफ-सफाई व अतिक्रमण का मुद्दा उठाया है, इस समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।

सुरभि गर्ग, अध्यक्ष-नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें