कैथल। थाना शहर कैथल में दर्ज गोवंश तस्करी के मामले में शहर पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि 4 जनवरी 2026 की रात प्रताप गेट काली माता मंदिर के पास एक बंद बॉडी कंटेनर को काबू किया गया था। उसमें गोवंश बरामद हुए। डायल 112 पुलिस टीम ने कंटेनर चालक को काबू कर लिया था तथा कंटेनर से बरामद 15 बैल व 11 गाय को गोशाला में भिजवाया गया। जांच थाना शहर पुलिस के एसआई रणदीप व पीएसआई जॉनी की टीम ने करते हुए भाग निकले आरोपी गांव करेंदा अलवर (राजस्थान) निवासी मौसिम को गांव से काबू किया। आरोपी ट्रक चालक मुफीद निवासी मुलथान नूह को मौके पर काबू कर लिया गया था, जबकि आरोपी मौसिम मौके से भाग गया था। आरोपी सोमवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद