फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कातिलाना हमले का वांछित अपराधी काबू

Sat, 26 Apr 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भगोड़ा पकड़ो स्टाफ ने वर्ष 2023 दौरान के कातिलाना हमला करने के मामले में वांछित अपराधी को काबू किया है। स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की टीम अगुवाई में एएसआई राजकुमार की टीम ने वांछित अपराधी हजवाना निवासी विक्रम को गिरफ्तार किया। आरोपी विक्रम पर 15 फरवरी 2023 को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करनाल बाईपास चौक कैथल के पास दो युवकों पर लाठी डंडों से कातिलाना हमला करने का आरोप है। सिविल लाइन थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया था लेकिन वह जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 10 मार्च 2025 को पीओ घोषित कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें