कैथल। घरों से गैस सिलिंडर चोरी के दो मामलों में पुलिस ने आरोपी कलर माजरा निवासी नवजोर उर्फ मनु को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रोफेसर कॉलोनी चीका निवासी मुकेश की शिकायत अनुसार 28 जून की रात उसके घर से अज्ञात व्यक्ति दो गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए। दूसरे मामले में वार्ड नंबर 14 निवासी गीता रानी की शिकायत अनुसार 29 जून की रात अज्ञात व्यक्ति उसके मकान से दो गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए थे। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी नवजोर चोरी के किसी अन्य मामले में कैथल जेल में बंद था, जिसकी उपरोक्त दोनों मामलों में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से दो गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। उपरोक्त मामलों में एक अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। संवाद