फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंची से वार कर हत्या करने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंची से वार करके हत्या करने के मामले में वांछित आरोपी को थाना शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि रितेश निवासी प्रताप गेट कैथल की शिकायत पर थाना शहर में दर्ज मामले के अनुसार वह दयानंद मार्केट में कंफेक्शनरी दुकान चलाता था। 28 अगस्त को जब उसने टेलर की दुकान पर काम करने वाले राजू से बिल के पैसे मांगे तो राजू ने कैंची से उसके पेट पर वार किया गया। इलाज के दौरान रितेश की मृत्यु हो गई। एसपी ने बताया कि मामले की जांच करते हुए थाना शहर पुलिस ने वांछित आरोपी राजकुमार उर्फ राजू निवासी शक्ति नगर कैथल को गिरफ्तार किया है। उसका न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में उपयोग कैंची बरामद हुई। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें