फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेश जाने की चाह....पासपोर्ट के लिए महीनों का इंतजार

Wed, 09 Aug 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कमल बहल
विज्ञापन


कैथल। युवाओं में विदेश जाने की चाह लगातार बढ़ रही है। अब युवा विदेश में अच्छी पढ़ाई के साथ अच्छा पैसा कमाना चाहता है। इस कारण अब पासपोर्ट सेवा केंद्र में भी भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसका नतीजा यह है कि अब कैथल में खुले पासपोर्ट सेवा केंद्र की शाखा में तीन माह से अधिक समय की वेटिंग चल रही है।

ऐसे मंे अब इन युवाओं को पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन करने के बाद साढ़े तीन से चार महीने में अप्वाइंटमेंट का समय मिलता है। अप्वाइंटमेंट की निर्धारित तिथि पर आकर पासपोर्ट बनने की प्रक्रिया पूरी की जाती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कैथल में वर्ष 2018 की अप्रैल में पासपोर्ट सेवा केंद्र की शाखा स्थापित की गई थी। यहां पर एक दिन में 50 से अधिक पासपोर्ट बनाने के लिए लोग पहुंचते हैं। पिछले करीब तीन महीने से अधिक आवेदन आ रहे हैं।

वर्ष 2021 से लेकर 2022 तक प्रत्येक एक साल में तीन हजार से अधिक पासपोर्ट बके थे, लेकिन इस बाद यह रिकॉर्ड टूट गया है। इस बार मई से लेकर अगस्त तक पिछले करीब साढ़े तीन महीने में 3250 पासपोर्ट इस शाखा में बन चुके हैं। कैथल स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र की शाखा में हरियाणा ही नहीं, बल्कि पंजाब से भी युवा पासपोर्ट बनवाने पहुंच रहे हैं।

मई में किया

था आवेदन

पंजाब के पातड़ा के गांव शेरगढ़ निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसने पढ़ाई के उद्देश्य से विदेश जाना है। पासपोर्ट बनवाने के लिए मई की शुरुआत में आवेदन किया था। इसके बाद आठ अगस्त की अप्वाइंटमेंट मिली थी। सुबह नौ बजे ही कार्यालय में पहुंच गया था, लेकिन भीड़ काफी अधिक होने की स्थिति में दो घंटे के बाद 11 बजे यह प्रक्रिया पूरी हुई। कैथल का केंद्र उसके गांव से पास पड़ता है। इसलिए यहां पर ही अप्वाइंटमेंट के लिए आवेदन किया था।



घूमने के लिए जाना है विदेश

वार्ड नंबर दो के पार्षद विनोद सोनी ने बताया कि उसे घूमने के लिए विदेश में जाना है। इसलिए वह शुक्रवार को पासपोर्ट सेवा केंद्र की शाखा में पहुंचा था। सोनी ने बताया कि पहले भी उन्होंने एक बार पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन नाम में कुछ गलती होने के कारण बन नहीं पाया था। अब नाम ठीक करवाया है और आवेदन किया है।

पढ़ाई के लिए जाना चाहती हूं

शहर निवासी नीतू ने बताया कि वह पढ़ाई के सिलसिले में विदेश में जाना चाहती है। इसलिए ही पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया है। नीतू ने बताया कि युवा लगातार विदेश जा रहे हैं। इस स्थिति में उनके परिवार की सलाह भी उसे विदेश भेजने की सलाह बन रही है। यहां पर पहुंची तो काफी अधिक लोग पासपोर्ट बनवाने के लिए यहां आए थे।
विज्ञापन




आवेदन के बाद होती है फिजिकल वेरिफिकेशन

प्रतिदिन पासपोर्ट के 30 से 50 आवेदन आते हैं। कभी संख्या अधिक रहती है तो कभी कम। कैथल पासपोर्ट सेवा केंद्र की शाखा में आवेदन के बाद फिजिकल वेरिफिकेशन होती है। पुलिस सत्यापन के आवेदन भी शामिल हैं, जो पासपोर्ट बनाने के लिए आते हैं। पासपोर्ट बनवाने वाले व्यक्ति की फोटो और फिगर प्रिंट सहित अन्य जानकारियां ली जाती हैं। - सुरेश राठौड़, पोस्टमास्टर, मुख्य डाकघर

तीन माह में आए आवेदन

महीना
आवेदन आए

मई
1000

जून
1125

जुलाई
1170

अगस्त में अब तक
350

नोट ः ये आवेदनों की संख्या है। इसमें पुलिस की वेरिफिकेशन के आवेदन भी शामिल हैं, जो पासपोर्ट बनाने के लिए आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें