फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में दीवारें और सोलर पैनल व दुकानों के बोर्ड उड़े

विज्ञापन
शैड के नीचे दबे मजदूर
विज्ञापन
कलायत। वीरवार रात में आए भारी तूफान व बरसात के कारण सैकड़ों वृक्ष गिर गए, अनेक बिजली के खंभे टूट कर गिर गए जिससे बिजली 20 घंटे बीत जाने के बाद भी बंद रही। दुकानों के छप्पर उड़ गए।
विज्ञापन

इस दौरान हवा की गति लगभग 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रही। करीब 5 एमएम वर्षा दर्ज की गई। कलायत तहसील की एकमात्र रुई फैक्टरी मानी जाने वाली एवन कॉटन मिल पिंजूपुरा की छतों और सोलर पैनल उखड़ गए। इसी तरह से मुनि रोलर फलोर मिल की दीवार भी भरभरा कर गिर पड़ी। गनीमत रही की उस समय मजदूर उस स्थान से जा चुके थे।
महिला काॅलेज के सामने एक फास्ट फूड की दुकान के अस्थायी कमरे की शेड की छत पर साथ के प्रतिष्ठान की दीवार गिर गई। शेड के नीचे तीन वहां काम करने वाले युवा दब गए जिन्हें मुश्किल से निकाला गया। गांव शिमला में एक वृक्ष वाहनों पर जा गिरा।

शैड के नीचे दबे मजदूर

शैड के नीचे दबे मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें