संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर में शनिवार को अमर उजाला की ओर से वॉकथान और तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा सुबह 9 बजे उजाला सिग्नस अस्पताल से शुरू होगी। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त अपराजिता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और वॉकथान में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।
वॉकथान और तिरंगा यात्रा में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग, डॉक्टर और युवा भाग लेंगे। प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर जनता को नियमित व्यायाम करने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश देंगे।
इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक अमर उजाला और उजाला सिग्नस अस्पताल हैं। यात्रा उजाला सिग्नस अस्पताल से शुरू होकर अंबाला रोड सेक्टर-20 की मार्केट से होते हुए ढांड रोड मार्ग से वापस उजाला सिग्नस अस्पताल परिसर में पहुंचेगी, जहां समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समापन अवसर पर उजाला सिग्नस अस्पताल के डॉक्टर स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता संदेश देंगे।