फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश का इंतजार, किसानों के चेहरे पर मायूसी

Wed, 03 Jul 2024 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बीते पांच दिनों से आसमान में बादल छाए रहे। जिलेवासी बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं लेकिन बारिश मरीचिका जैसी हो गई है। उसकी स्थिति बनती है पर बारिश नहीं हो रही। नतीजे में किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है।

किसानों का कहना है कि जब तक तेज बारिश नहीं होती, तब तक धान की फसल की सही से ग्रोथ नहीं होती। इस बार मौसम ने जिले में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के दावे फेल कर दिए है। मौसम विभाग ने जिले में जब जब बारिश होने की संभावना जताई है, उस समय बारिश नहीं हुई मंगलवार को बादलों के चलते अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस सीजन में एक बार भी बारिश नहीं हुई। जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

किसान गुरविंदर, राजेश कुमार, नरेंद्र, दिलबाग ने कहा कि इस बार अब तक बारिश नहीं हुई है। जिस कारण से धान की फसल ग्रोथ नहीं कर रही। जिले में लगभग 60 प्रतिशत क्षेत्र में धान की रोपाई हो चुकी है। लेकिन बारिश न होने से धान में जो फुटाव होना चाहिए वह भी अब नहीं हुआ। यदि बारिश नहीं हुई तो धान का इतना अच्छा उत्पादन नहीं होगा, जिस कारण से किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अब तक सभी किसान भगवान से यही दुआ कर रहे हैं पर्याप्त मात्रा में बारिश हो ताकि धान की फसल अच्छी हो सके।

किसानों का हरदीप सिंह, रोहतश, राजेश कुमार का कहना है कि अब बारिश हो जाए, तो प्रत्येक किसान के चार से पांच हजार रुपये का खर्च बच सकता है। बारिश से धान को नाइट्रोजन मिलेगा, जिसके लिए किसान फसलों में खाद डालते हैं। तेज बारिश होने के बाद फसलों में खाद डालने की जरूरत नहीं और पानी भी बचेगा। जिन किसानों के खेत में ट्यूबवेल नहीं है उनको पानी की लिए चार से पांच हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इसलिए सभी किसान
विज्ञापन

आगामी एक सप्ताह तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आसमान में बादल छाने और हवाएं चलने से मौसम में नमी बनी रहेगी। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें