फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मिनी बसों का इंतजार, 10 नई के लिए भेजी डिमांड

Thu, 05 Jun 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल रोडवेज डिपो को मिनी बसों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों के लिए प्रदेश सरकार को 10 नई मिनी बसों की फिर से डिमांड भेजी गई है।

गौरतलब है कि करीब तीन वर्ष पूर्व सरकार ने कैथल डिपो को पांच मिनी बसें उपलब्ध कराई गई थीं, लेकिन इसके बाद से कोई नई बस नहीं भेजी गई।

डिपो प्रशासन ने दो वर्ष पहले भी 10 नई मिनी बसों की मांग प्रदेश सरकार से की थी लेकिन अब तक इनकी आपूर्ति नहीं हो सकी है। डिपो में वर्तमान में मात्र पांच मिनी बसें उपलब्ध हैं, जो कि महिलाओं के लिए निर्धारित रूटों पर चलाई जा रही हैं। नई मिनी बसें ना आने के कारण कई रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों का कहना है कि यदि ये मिनी बसें डिपो को उपलब्ध हो जाती हैं, तो सिटी बस सेवा के रूप में भी इनका संचालन किया जा सकता है, जिससे छात्रों और शहरी यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपो प्रबंधक निरंजन सिंह ने बताया कि, मिनी बसों की मांग को लेकर संबंधित उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया जा चुका है। अब इस संबंध में अंतिम निर्णय सरकार स्तर से ही लिया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें