आरकेएसडी कॉलेज की मातृ संस्था राष्ट्रीय विद्या समिति के 2 कॉलेजियम के लिए आज वोटिंग होगी। सुबह नौ बजे से शुरू होकर साढ़े चार बजे तक जारी रहेगी और पांच बजे गिनती होगी। इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। 21 में से 19 कॉलेजियम के लिए साकेत मंगल ग्रुप के 19 उम्मीदवार पहले ही सर्वसम्मति से चुन लिए गए हैं। जिनकी आज औपचारिक घोषणा होगी। मतदाताओं को मोबाइल मतदान केंद्र तक ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
19 में से दो कॉलेजियम के लिए होगा मतदान- नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि के दिन ही 19 कॉलेजियम में एक-एक उम्मीदवार बच गया था। लेकिन कॉलेजियम नंबर 13 में साकेत मंगल ग्रुप की ओर से राम चौधरी व उनके सामने आजाद उम्मीदवार के तौर पर राजीव गोयल एडवोकेट चुनावी मैदान में हैं। वहीं कॉलेजियम नंबर 21 में साकेत मंगल ग्रुप की ओर से विपिन कुमार व पूर्व प्रधान रहे सुभाष मित्तल के भाई विष्णु भगवान मित्तल के बीच मुकाबला है।
दोनों कॉलेजियम के लिए अलग-अलग भवनों मेें बनाए गए मतदान केंद्र- कॉलेजियम नंबर 13 में 177 व कॉलेजियम नंबर 21 में 174 मतदाता हैं। कॉलेजियम कॉलेजियम 13 के लिए कॉमर्स ब्लॉक के रूम नंबर 17 में व कॉलेजियम नंबर 21 के लिए बीएड ब्लॉक के रूम नंबर 204 में मतदान केंद्र बनाया गया है। गेट नंबर 2 से वोटर्स की इंट्री रहेगी।
इन बातों का ध्यान रखें मतदाता-1. अपने साथ अपना कोई पहचान पत्र जरूर जाएं। जिसमें वोटर आईकार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य मान्य प्रमाण पत्र साथ लाएं।
2. मतदान केंद्र में मतदाता मोबाइल लेकर नहीं जा सकेगा।
3. मतदान केंद्र में मतदाता के अलावा कोई अन्य अंदर नहीं जा सकेगा।
4. मतदान केंद्र पर सैनिटाइजर उपलब्ध होगा। कोरोना के चलते अन्य हिदायतों का पालन करना होगा।
5. बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर की सुविधा दी गई है।
रिटर्निंग ऑफिसर डा. संजय गोयल ने कहा कि दो कॉलेजियम के लिए सुबह 9 उसे सांय 4.30 बजे तक वोटिंग होगी। पांच बजे गिनती शुरू की जाएगी। इसके बाद मौके पर ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव में रजिस्ट्रॉर ऑफ सोसाइटीज के कार्यालय से दो आर्र्ब्जवर भी चुनाव के दौरान मौजूद रहेंगे। सभी मतदाताओं को आवश्यक निर्देशों की जानकारी दे दी गई है। फिर भी मतदाता अपने साथ पहचान पत्र या अन्य स्वीकृत पहचान पत्र लेकर आएं। मोबाइल अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।