फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट देने जा रहे हैं तो ये जुरूर पढें

Wed, 09 Apr 2014 11:49 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव में वीरवार को कैथल में सुबह सात बजे वोटिंग शुरू होगी। जोकि शाम के छह बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। इससे पहले,  वीरवार को सुबह छह बजे मॉक पोल होगा।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों के एजेंटों के सामने मॉक पोल होगा। पीठासीन अधिकारी राजनीतिक दलों के एजेंटों की सवा छह बजे तक मॉक पोल के लिए इंतजार करेंगे। इसके बाद छह बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। छह बजे लाइन में लगे सभी मतदाताओं की वोटिंग होगी। लेकिन इसके लिए आला अधिकारियों को सूचना देकर उन्हें कूपन वितरित करने होंगे।

अतिरिक्त ईवीएम की व्यवस्था की गई है
जिले भर में जिले भर में 1507 ईवीएम हैं। जिसमें से करीब 10 प्रतिशत को अतिरिक्त व्यवस्था के लिए रखा गया है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो ईवीएम रखी गई हैं।
विज्ञापन


पंद्रह बूथों पर एक सुपरवाइजर

मतदान केंद्रों पर 32 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 50 सुपरवाइजर से मतदान संपन्न होने तक लगातार मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे। प्रत्येक सुपरवाइजर को 15 मतदान केंद्र निगरानी के लिए दिए गए हैं।

1891 पुलिस एवं सुरक्षा बल तैनात

जिले भर में बनाए गए 676 बूथों पर 1891 पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवान सुरक्षा के लिए तैनात रहेेंगे। इनमें पांच गजटेड ऑफिसर, 18 इंस्पेक्टर, 419नॉन गजटेड ऑफिसर, सिपाही 499, महिला पुलिस कर्मचारी 77, गुजरात आर्म्ड फोर्स के 216 जवान, आईटीबीपी के 29 तथा होमगार्ड के 567 जवान तैनात रहेंगे। वहीं इसके अलावा सात फोरेस्ट गार्ड एवं 54 पूर्व सैनिक भी ड्यूटी देंगे।

वोटर कार्ड और वोटर स्लिप न हो तो डरें और चिंता न करें
यदि आप वोट डालने के लिए जा रहे हैं और आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो इसमें डरने या चिंता करने की बात नहीं है। यदि वोटर लिस्ट में आपका नाम है तो कोई भी पहचान पत्र जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ऑफिस आईडी कार्ड, आर्म्स लाइसेंस दिखाकर वोट कर सकते हैं।
वहीं, वोटर स्लिप न होने की स्थिति में बूथ के बाहर बीएलओ स्तर का अधिकारी फोटो वोटर स्लिप के साथ मौजूद रहेगा। यदि आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो वह स्लिप दे देगा।


आपका फर्जी डला है तो टेंडर वोट मांगे
यदि आपके स्थान पर कोई पहले ही वोट कर गया है तो आप  बूथ अधिकारी से टेंडर वोट मांग सकते हैं। इसके लिए आप बूथ पर हल्ला न मचाएं। आप बूथ अधिकारी से टेंडर वोट मांगें। वे जांच करेंगे और यदि यह बात सही पाई जाती है तो आपको टेंडर वोट उपलब्ध करवाएंगे। जिससे से आप वोट डाल सकेंगे।

संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त व्यवस्था होगी
जिले में 184 संवेदनशील बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर और 32 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। वहीं 50 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।

जिले में मतदाताओं का विवरण

कुल मतदाता    6,85,732  
महिलाएं         3,13,112   
पुरुष            3,72,620
नौकरी करने वाले    1910
    


सामान्य तौर पर चलेंगी बसें एवं ट्रेनें
बूथ केंद्रों 200 की दूरी को छोड़कर सामान्य दिनों की तरह से यातायात व्यवस्था रहेगी। नियमित तौर पर बसें एवं ट्रेनें चलती रहेंगी।

पिछले दो चुनाव का मतदान की प्रतिशत
वर्ष 2004            87.27 प्रतिशत
महिलाएं            83.75 और पुरुष 90.20 प्रतिशत

वर्ष 2009            73.65 प्रतिशत
महिलाए का 72.50 और पुरुष 74.60 प्रतिशत 0

उम्मीदवार पसंद नहीं तो नोटा

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इन सभी के ईवीएम में नंबर के बाद सबसे अंतिम 23वें नंबर पर नोटा की सुविधा दी गई है। यदि आपको कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं है तो आप नोटा का बटन दबा सकते हैं।

कोई दिक्कत हो तो यहां करें संपर्क
यदि कोई परेशानी आए तो आप निर्वाचन आयोग के कंट्रोल रूप में हेल्पलानन नंबर 1800-180-1332 और 235102 पर भी संपर्क किया जा सकता है। कलायत में एएआरओ सुरेंद्र कुमार डीडीपीओ-9416282128, कैथल में नर हरि सिंह बांगड़-9416002225, गुहला में अशोक बंसल-9466114238 तथा पूंडरी में अरविंद मल्हाल को 9728135222 इस नंबर पर संपर्क करके जानकारी दी या ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें