फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के लिए फील्ड ट्रेनरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीटीएम सुरेश राविश ने बताया कि आगामी 16 मार्च से 20 मार्च को साढ़े 9 बजे से सायं 5 बजे तक लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हाल में फील्ड ट्रेनरों को जनगणना के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर सुरेश कुमार सिंगला तथा राजपाल सभी 36 फील्ड ट्रेनरों को पांच दिन तक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि जनगणना-2021 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य जिले में 1 मई से 15 जून 2020 तक पूरा किया जाएगा। दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना 9 से 28 फरव बत्र्री, 2021 को होगी, जबकि इसका रिविजनल राउंड 1 मार्च से 5 मार्च 2021 के मध्य होगा। जनगणना डिजिटल मॉड पर होने के कारण हमें पूरी निगरानी रखनी है ताकि एप के माध्यम से सही आंकड़े एकत्रित किए जा सके। जिला कैथल में जनगणना के कार्य को संपन्न करने हेतु 2 मास्टर ट्रेनर, 9 प्रभारी अधिकारी, 36 फील्ड ट्रेनर तथा 1866 प्रगणक व सुपरवाईजर नियुक्त किए गए हैं। पहली बार जनगणना डिजीटल मोड पर करवाई जा रही है, जहां प्रगणको द्वारा विशेष रूप से डिजाईन किए गए मोबाईल एप पर आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे। ऐसा करने से जनगणना के आंकड़े समय पर जारी किए जा सकेंगे। जनगणना की सभी गतिविधियां और प्रगति को सीएमएमएस (सेंसस मेनेजमेंट एंड मॉनीट्रिंग सिस्टम) पोर्टल, जो कि इसी कार्य के लिए विकसित और डिजाइन किया गया है, पर पर्यवेक्षित किया जाएगा। इस प्रकार जनगणना 2021 की गतिविधियों के क्रियान्वयन एवं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के अपडेट की प्रक्रिया एवं अनुवीक्षण में सीएमएमएस पोर्टल मुख्य भूमिका निभाने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें