फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पड़ोसी राज्यों के मतदाताओं को वोटिंग वाले दिन मिलेगा पेड हॉली-डे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मुख्य सचिव कार्यालय ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर राज्य सरकार के अधीनस्थ विभागों में कार्यरत पड़ोसी राज्यों के मतदाताओं को वोट डालने के लिए पेड हॉली डे (सवैतनिक अवकाश) देने की घोषणा की है। यह जानकारी मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना के तहत दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि पड़ोसी राज्यों के मूल निवासी जो हरियाणा सरकार के कार्यालयों, बोर्डों, निगमों के अलावा शैक्षणिक संस्थान, विभिन्न कारखाने, दुकानें, वाणिज्यिक और निजी प्रतिष्ठानों में काम करते हैं और उनका वोट अपने राज्य में बना हुआ है, ऐसे कर्मचारियों को उन तिथियों को पेड हॉली-डे की सुविधा दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून, 2024 व एनसीटी दिल्ली में 25 मई , हिमाचल प्रदेश में एक जून, पंजाब एवं यूटी चंडीगढ़ में एक जून 2024 को लोकसभा आम चुनाव होने हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारी केवल अपने संबंधित संसदीय क्षेत्र में मतदान के दिन ही पेड हॉली-डे (सवैतनिक अवकाश) के हकदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें