संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है। हर प्रमुख पार्टियों से चुनाव लड़ने के दावेदारों की भीड़ दिख रही है। जहां तक गुहला विधानसभा की बात करें तो इस आरक्षित विधानसभा सीट पर पिछले तीन चुनाव से निर्दलीय प्रत्याशियों का मतदान प्रतिशत बढ़ा है।
चुनावी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2009 के चुनाव से आजाद प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे हैं। ऐसे में निर्दलीय प्रत्याशियों का मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ा है। यही नहीं, 2009 के चुनाव के बाद से यह प्रत्याशी अगले चुनाव में विधायक भी बने हैं।
वर्ष 2009 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार कुलवंत बाजीगर तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 20926 वोट मिले थे। इसके बाद वे 2014 में विधायक बने। 2014 में चीका नगर पालिका की अध्यक्ष रेखा रानी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। उन्हें 19946 वोट मिले थे।
इसके बाद उनके ससुर ईश्वर सिंह 2019 में विधायक बने। 2014 के चुनाव में आजाद उम्मीदवार रेखा रानी चौथे स्थान पर रही थी। उन्हें वोट मिले थे। अब 2024 में भी जनता ही तय करेगी कि वह क्या फैसला सुनाएगी और किसे जिताएगी।
पिछले बार वर्ष 2019 में भाजपा पार्टी को अलविदा कर देवेंद्र हंस ने भी निर्दलीय
चुनाव लड़ा था। इस बार वे कांग्रेस पार्टी में हैं। उन्हें भी पिछले चुनाव में 29 हजार 473 वोट मिले थे।
गुहला विधानसभा में पिछले तीन चुनाव में ये रहा परिणाम
वर्ष
जीते हुए उम्मीदवार
हारे हुए उम्मीदवार
तीसरे स्थान पर रहे उम्मीदवार
2009 दिल्लू राम कांग्रेस
फूल सिंह खेड़ी इनेलो
कुलवंत राम बाजीगर आजाद
2014
कुलवंत बाजीगर भाजपा दिल्लू राम कांग्रेस
बूटा सिंह इनेलो
2019
ईश्वर सिंह जजपा दिल्लू राम कांग्रेस
देवेंद्र हंस आजाद
नोट- 2014 के चुनाव में आजाद उम्मीदवार रेखा रानी ने चौथा स्थान प्राप्त किया था।
गुहला में मतदाता
गुहला विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 93 हजार 65 मतदाता हैं, जिनमें एक लाख 956 पुरुष, 92 हजार 102 महिला और सात थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।