कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कमेटी चौंक में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठे दिन कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। समाजसेवी तेजी ढांडा ने समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना का गीत, चारों हरियाली हो...प्रस्तुत किया।
समाजसेवी तेजी ढांडा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस समाज सेवा का एक उत्कृष्ट माध्यम है, जिसके जरिए समाज में फैल रही बुराइयों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था हेल्पिंग हैंड हरियाणा ने अब तक 502 गरीब कन्याओं की शादी कराई है, पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगवाए हैं और रक्तदान शिविर आयोजित किए हैं।
इस अवसर पर हेल्पिंग हैंड हरियाणा और एनएसएस यूनिट ने विद्यालय में...नेकी की दीवार पर जाकर जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र वितरित किए। कार्यक्रम अधिकारी ईश्वर ढांडा ने स्वयंसेवकों से कहा कि वे अपने बुजुर्गों का सम्मान करें और उनकी सेवा करें, साथ ही, नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की शपथ स्वयंसेवकों को दिलवाई गई। विद्यालय के प्राध्यापक बीरबल सिंह, अमरीक सिंह और प्रवीन मलिक ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बलवान कुंडू, रमेश कुमार और अतुल प्रवीन जैन भी उपस्थित रहे। संवाद