फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वयंसेवकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Wed, 25 Sep 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदाना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बैनर तले स्वयंसेवकों ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर मतदान के लिए प्रेरित किया।

इससे पहले रैली को प्रधानाचार्य महेश कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली में मतदाता ग्रामवासियों को अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मतदान नागरिकों को अपनी सरकार में अधिक शामिल होने और उसे जवाबदेह बनाए रखने में मदद करता है। मतदान लोकतंत्र का अभिन्न अंग है और लोगों के लिए अपनी आवाज उठाना जरूरी है।

समझाया कि हर किसी को वोट देने का अधिकार है। मतदान एक महत्वपूर्ण नागरिक कर्तव्य है जो हमारे देश के भविष्य को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करता है और नागरिकों को एक आवाज प्रदान करता है।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनिरुद्ध वर्मा बताया कि हमें बिना किसी सामाजिक एवं सांस्कृतिक भेदभाव के मतदान करना चाहिए और निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होकर स्वस्थ लोकतंत्र की नींव रखनी चाहिए। इस मौके पर एपीओ सुनीता, नीलम, रेखा, मीनू, राजेश, मंजीत आदि मौजूद रहे।

देश के विकास में एनएसएस निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका-प्रो. नीरज

गुहला-चीका। डीएवी कॉलेज चीका में एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर एक भाषण प्रतियोगिता करवाई। एनएसएस यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 40 एनएसएस स्वयं सेवक एवं सेविकाओं ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के छात्र अजय प्रथम, साहिल द्वितीय व ख़ुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रो. नीरज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र देश के विकास व समाज उत्थान में अहम भूमिका अदा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि एनएसएस के स्वयं सेवक साक्षरता संबंधी कार्य, पर्यावरण, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सफाई, आपातकालीन व प्राकृतिक आपदा के समय पीडि़त लोगों की सहायता के लिए सदैव
विज्ञापन


तत्पर रहते हैं।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष सबसे अच्छे स्वयंसेवकों को इंदिरा गांधी एनएसएस पुरस्कार से देश की राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है। प्रतियोगिता में मंच संचालन प्रो. ज्योति ने किया व निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. सुनीता, प्रो. कुनाल, प्रो. रितु ने निभाई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें