फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव ट्योंठा निवासी विवाहिता ने ससुरालजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगा कर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आराेपी पति समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिकायत में गांव ट्योंठा निवासी विवाहिता ने बताया कि उनकी शादी 4 मार्च 2019 को हिन्दू रीति-रिवाजों व सामाजिक परंपराओं के अनुसार रवि कुमार के साथ हुई थी।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि मायके वालों ने शादी में काफी उपहार दिए थे। इसमें सोने-चांदी के आभूषण, नकद राशि और फर्नीचर शामिल थे। इसके बावजूद आरोपी संतुष्ट नहीं थे। महिला ने बताया कि हर उत्सव पर भी उपहार दिए जाते रहे। 6 जुलाई 2026 को उसने पूंडरी थाना में शिकायत दी थी। आरोप है कि आरोपियों ने उसे बहला-फुसलाकर या दबाव बनाकर शिकायत पर हस्ताक्षर करवा लिए। महिला को इस बारे में पता भी नहीं था। अब फिर से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएसपी सुशील ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें