फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विश्व हिंदू परिषद का सदस्यता अभियान शुरू

विज्ञापन
कलायत के प्राचीन कपिल मुनि मंदिर में बैठक करते विश्व हिंदु परिषद के पदाधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कलायत। कलायत स्थित श्री कपिल मुनि धाम से रविवार को विश्व हिंदू परिषद के सदस्यता व हित चिंतक अभियान का शुभारंभ हुआ। अभियान के तहत कैथल जिले के सभी 11 प्रखंडों में 6 दिसंबर तक सदस्यता और हित चिंतक अभियान चलाया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की। इसमें मुख्य रूप से जिला सह मंत्री सत्यवान, जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल, बजरंग दल जिला संयोजक खुशी राम, प्रखंड अध्यक्ष प्रियव्रत शर्मा, प्रखंड मंत्री कृष्ण ढूल, सत्संग प्रमुख अनिरुद्ध गौतम, मंदिर प्रमुख विशाल शांडिल्य, रणबीर शास्त्री और महेंद्र रायका सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला सह मंत्री सत्यवान, जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल और बजरंग दल जिला संयोजक खुशी राम ने बताया कि संगठन के गठन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और समाज की रक्षा एवं हितों के लिए संगठित प्रयास करना रहा है। संवाद

कलायत के प्राचीन कपिल मुनि मंदिर में बैठक करते विश्व हिंदु परिषद के पदाधिकारी। विज्ञप्ति- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें