फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कविता-पाठ प्रतियोगिता में विशाल रहे प्रथम

Wed, 16 Sep 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विद्या​र्थियों को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के सायंकालीन सत्र में हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कविता-पाठ, भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कविता-पाठ प्रतियोगिता में विशाल ने प्रथम, माही ने द्वितीय और पूर्णिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में पूर्णिमा प्रथम, सिमरन द्वितीय और मुस्कान तृतीय रही। पोस्टर मेकिंग में शिवानी ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और स्वीटी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर की गई। प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंदर गुप्ता ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार, पहचान और गौरव की भाषा है। उन्होंने विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया।

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव शर्मा ने मंच संचालन किया और अपनी स्वरचित कविता का पाठ भी किया। उनकी प्रस्तुति को विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सराहा। कविता-पाठ प्रतियोगिता में डॉ. सुनील श्योकंद और डॉ. मनिका गुप्ता, भाषण प्रतियोगिता में डॉ. आशा और प्रो. रेनू जगड़ा और पोस्टर मेकिंग में डॉ. संयोगिता और प्रो. नीतिका गाबा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. कुसुम लता, प्रो. दीपिका गुप्ता, डॉ. अंकित गर्ग, डॉ. ऋतु चौधरी, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. अनीता, डॉ. देवी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें