फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल को न करें नजरअंदाज, भुगतना पड़ेगा गंभीर परिणाम

Wed, 07 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
निजी अस्पतालों में उमड़ रही है मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में मौसम में बदलाव के साथ ही वायरल के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य बुखार, सर्दी, जुकाम व खांसी के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। इस समय चल रहा मौसम बीमारी के लिए उपयुक्त बताया जा रहा है। इसलिए सावधानी से ही वायरल से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


अस्पतालों में उमड़ रही है भीड़, बुखार ज्यादा तेज होने पर जानलेवा भी हो सकता है
निजी व सरकारी अस्पतालों में वायरल से पीड़ित मरीजों की पिछले एक पखवाड़े से भीड़ उमड़ रही है। घर में यदि एक सदस्य को यह हो जाए तो लगभग सभी सदस्यों को अपनी चपेट में ले रहा है।

ये हैं लक्षण
वायरल के लक्षणों में सामान्य रूप से बुखार होता है। इसके बाद खांसी, जुकाम, बदन दर्द व सिर दर्द होता है। ज्यादा तेज बुखार होने पर यह दिमागी बुखार में भी तब्दील हो सकता है।
विज्ञापन


इस तरह करें बचाव
वायरल एक मौसम जनक रोग है। इस समय वायरल के कीटाणु हवा से फैल रहे हैं। इसलिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर मरीज के खांसने, थूकने व स्पर्श से यह फैल सकता है। चिकित्सकों की सलाह है कि सबसे पहले ठंडी चीजों से परहेज करें। ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम जैसी ज्यादा ठंडी चीजों से बचें। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से हाथ मिलाने से परहेज करें। बाहर से घर आने के बाद हाथ धोएं। बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह लें। वायरल होने पर इलाज में देरी ना करें।

इस बार काफी मरीज आ रहे हैं
डा. बालकृष्ण मक्कड़ के अनुसार इस बार वायरल के ज्यादा मरीज आ रहे हैं। ज्यादा तेज बुखार होने पर यह खतरनाक भी हो सकता है। इसलिए बुखार होने पर दवा लें। इस मौसम में खान-पान का ध्यान रखें। सामान्य खाना लें।

इस समय जो मौसम चल रहा है, वह वायरल के लिए अनुकूल है। इसलिए यह बीमारी हो रही है। खाने में सावधानी के साथ-साथ स्वच्छ पानी का भी ध्यान रखना चाहिए। बुखार होने पर तुरंत इलाज करवाएं।
डा. मनीष बंसल, सीएमओ, कैथल।

यह सांस व हवा के माध्यम से फैलने वाली बीमारी है। मौसम के कारण समस्या है। हर साल होता है। इस बार भी वायरल का प्रकोप नजर आ रहा है। बुखार होने पर ही इलाज शुरू करवाएं। देरी होने पर बीमारी गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

डा. एमएस शाह, डायरेक्टर, शाह अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें