फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विनोद दूसरी बार बने पक्का आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। अनाज मंडी सीवन में पक्का आढ़ती एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में एसोसिएशन का चुनाव भी करवाया। चुनाव में विनोद बंसल सौथा को सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार पक्का आढ़ती एसोसिएशन सीवन का प्रधान चुना है। शनिवार को हुई इस बैठक में आढ़ती राज कुमार शर्मा व आढ़ती भूषण लाल मिड्ढा ने विनोद बंसल के नाम का प्रस्ताव रखा और सदन ने तालियां बजा कर उनका समर्थन किया। इस प्रकार से सर्वसम्मति से विनोद बंसल को लगातार दूसरी पर सीवन मंडी की कमान सौंपी गई। इसके साथ ही राजेश कुमार को उप प्रधान, नीरज गंभीर को कैशियर, अशोक कुमार वधवा को सचिव नियुक्त किया। विनोद बंसल ने कहा कि उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में भी किसानों व आढ़तियों के हितों की रक्षा करने और उनकी मांगों को सरकार व प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य किया था और आगे भी वह इसी प्रकार से अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करेंगे। उन्होंने सीवन मंडी के सभी आढ़तियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कृष्ण गर्ग, अमरेंद्र खारा, हैप्पी बंसल, विवेक गोयल, वीरभान शर्मा, रामपाल बंसल, संगीत बंसल, जितेंद्र सरदाना, कृष्ण शर्मा, सतीश बंसल, अनिल राणा, इंद्र मोहन रहेजा, अंकित शर्मा, कंवरभान शर्मा, वेद प्रकाश मित्तल, हरीश आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें