भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह ने जाखौली अड्डा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में कैथल हलके के सरपंचों, ब्लाक समिति सदस्यों व भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में राव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैथल हलके के विकास के लिए 5 करोड़ शहर व 10 करोड़ रुपये ग्रामीण क्षेत्र की जो घोषणा की थी, वह राशि कुछ ही दिनों में आ जाएगी। उस राशि से विकास करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री के आदेशों से ही वे अब हलके के गांवों का दौरा कर विकास कार्यों की घोषणाएं करेंगे। इसलिए उनकी सभी ग्रामीणों, वर्करों व पंचायतों से अपील है कि गांव में बैठक कर या पंचायत कर गांव की मुख्य समस्याओं व मांग को सरकार के सामने रखें। उन मांगों के लिए सरकार की तरफ से राशि दी जाएगी।
राव ने कहा कि कैथल हलके के विकास को लेकर उनकी मुख्यमंत्री मनोहर लाल से 3 दिन पहले एक बैठक चंडीगढ़ में हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि विकास के लिए राशि की कमी आती है तो वे और राशि कैथल हलके के विकास के लिए देंगे। उन्होंने कहा कि वे 8 अगस्त से गांवों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे लोगों की समस्याएं सुनेंगे और मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विकास कार्यों के लिए राशि भी आवंटित करेंगे। बैठक के दौरान राव सुरेंद्र ने वर्करों व पंचायत प्रतिनिधियों को 13 अगस्त को कलायत में होने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली में भी बढ़-चढक़र पहुंचने का आह्वान किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश क्योड़क, विरेंद्र छौत, सतीश सिरटा, जसबीर क्योड़क, शहरी मंडल प्रधान धर्मबीर सैनी, पाडला मंडल प्रधान सुरजीत सांघन, देवराणा पाडला, रोहताश राणा, काला रहबारी, हरिचंद जांगड़ा, चेयरमैन बंसी लाल, रघुबीर फौजी, सरपंच अनिल नौच, सरपंच सतपाल दयौरा, सरपंच ज्ञानसिंह उझाना, सरपंच आजाद धौंस, सरपंच गुरमेल सांपलीखेड़ी, सरपंच रामफल ढयोडखेड़ी, सरपंच दीवाल जगदीश राठी, सरपंच सुरजीत सैनी नंदसिंहखेड़ा, सरपंच दिलबाग धुंधरेहड़ी, सरपंच गुहणा, सरपंच बलजीत संगतपुरा, सरपंच पट्टी अफगान सुनीता, सरपंच गदली अजैयब गिरी, ब्लाक समिति सदस्य कुशलपाल कठवाड़, सुनील दयौरा, ईश्वर क्योडक़, सुरेंद्र भानपुरा, सुनील धौंस, ईश्वर पाडला, काला संगतपुरा, मेवा राम बाबा लदाना, राजबीर नौच, सरपंच नरेंद्र मानस आदि उपस्थित थे।