रैली निकालते हुए गांव जांबा में। विज्ञप्ति
- फोटो : मृतक बॉबी खान
पूंडरी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गांव जांबा में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौल के एसएमओ डॉ. श्याम सुंदर के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक सैनी के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया।
रैली के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के महत्व की जानकारी दी। रैली के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने, उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा करने और समाज में बेटा-बेटी के बीच किसी प्रकार का भेदभाव न करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सुपरवाइजर मुख्तयार सिंह, सुदेश, सीएचओ मेघराज भुक्कल, एमपीएचडब्ल्यू राजेश, सुदेश, गीता देवी सहित आशा वर्कर्स और आंगनबाड़ी स्टाफ ने भाग लिया।
रैली निकालते हुए गांव जांबा में। विज्ञप्ति- फोटो : मृतक बॉबी खान