फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने की निगम के कार्यालय में नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। बिजली की समस्या से परेशान सलेमपुर महदूद के ग्रामीणों ने बिजली निगम ढांड के कार्यालय में नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। ग्रामीण बलिंद्र सिंह, जितेंद्र, राजेश टामक, गणेशी, बीर सिंह, जसबीर सिंह, पवन कुमार व राजेश ने बताया कि पिछले कई दिनों से खेतों में बिजली सप्लाई नहीं आ रही। इससे उनकी फसलें व हरा चारा सूखने के कगार पर है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। खेतों में सब्जी को तीसरे दिन पानी की आवश्यकता होती है। यहां तो 10 दिन से बिजली नहीं मिल रही है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। पूछने पर विद्युत निगम के कार्यालय से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। किसानों ने जिला प्रशासन से प्रतिदिन आठ घंटे बिजली की सप्लाई बहाल करने की मांग की है। उधर निगम के एसडीओ भारत काला ने कहा कि उनके पास उच्चाधिकारियों से आदेश आते ही बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। जब अगले आदेश आते हैं, तब बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें