फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। गांव सेरधा में हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा कार्यालय राजौंद की ओर से सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया गया। शाखा प्रबंधक धीरज कुमार और बैंक अधिकारी नीरज सिंगला ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्क रहने तथा दैनिक जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहने तथा समाज को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में सहयोग देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें