गांव रामराय में होने वाले ढुल खाप सम्मेलन का निमंत्रण देते मीडिया प्रभारी सुभाष बढ़सीकरी।
- फोटो : Samvad
राजौंद। ढुल खाप सम्मेलन के लिए खाप के प्रतिनिधियों ने गांवों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में ढुल खाप के मीडिया प्रभारी सुभाष बढ़सीकरी ने शुक्रवार को गांव बडसीकरी, शेरूखेड़ी, हरसोला और फरीदाबाद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ढुल परिवार के लोगों से मुलाकात कर आगामी 1 नवंबर को गांव रामराय में होने वाले ढुल खाप सम्मेलन का निमंत्रण दिया और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
सुभाष बढ़सीकरी ने कहा कि खाप सम्मेलन समाज के लोगों को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों को एक-दूसरे से मिलने और सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिलता है। संवाद