फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढुल खाप सम्मेलन के लिए ग्रामीणों को दिया न्योता

Sat, 31 Oct 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गांव रामराय में होने वाले ढुल खाप सम्मेलन का निमंत्रण देते मीडिया प्रभारी सुभाष बढ़सीकरी। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
राजौंद। ढुल खाप सम्मेलन के लिए खाप के प्रतिनिधियों ने गांवों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में ढुल खाप के मीडिया प्रभारी सुभाष बढ़सीकरी ने शुक्रवार को गांव बडसीकरी, शेरूखेड़ी, हरसोला और फरीदाबाद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ढुल परिवार के लोगों से मुलाकात कर आगामी 1 नवंबर को गांव रामराय में होने वाले ढुल खाप सम्मेलन का निमंत्रण दिया और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

सुभाष बढ़सीकरी ने कहा कि खाप सम्मेलन समाज के लोगों को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों को एक-दूसरे से मिलने और सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें