फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव रोहेड़ियां में पेयजल के लिए लगाए गए दो आरओ प्लांट खराब होने से लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पंचायत विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो प्लांट लगवाए गए थे। पंचायत की ओर से संचालित प्लांट से लोग पीने का पानी भर कर ले जाते हैं। पिछले कई दिनों से ये दोनों प्लांट खराब हो गए हैं, जिन्हें ठीक नहीं करवाया जा रहा है। मजबूरन इन प्लांट्स को ताला लगाकर बंद रखना पड़ रहा है। गांव के राजेश कुमार, काला राम, रामपाल, सुखबीर, रणजीत, सुमित, अनिल कुमार, नरेश कुमार, पवन कुमार, तेजभान, बिंटू व राजा राम ने कहा कि इन आरओ प्लांट से पानी साफ करके पीने लायक मिल जाता था। अब गर्मी में जब पेयजल के लिए ज्यादा पानी की जरूरत है तो ये आरओ प्लांट खराब पड़े हैं। महिलाओं रेनू, रीतू, बबीता, बाला, सीता, पूनम, गुड्डी व देबो ने विभाग से मांग की है कि इस आरओ को ठीक करवाया जाए ताकि लोगों को गर्मी में पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। इस संबंध में बीडीपीओ नरेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें दोनों आरओ के खराब होने की जानकारी नहीं मिली है। दोनों को ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें