फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के निर्देशानुसार जिले में नशा मुक्ति के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस की विशेष टीमों ने रविवार को ग्रामीण इलाकों, ढाणियों, चौपालों, व सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की नशा जागरूकता टीम लगातार आमजन को यह संदेश दे रही है कि नशा शरीर को भीतर से खोखला कर देता है, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को नष्ट कर देता है और परिवारिक रिश्तों में दरार डाल देता है। नशे की लत अपराध को जन्म देती है और भविष्य को अंधकारमय बना देती है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने युवाओं से अपील की कि वे नशे की लत से दूर रहें और अपने मित्रों व परिजनों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करें। जीवन में तरक्की, सफलता और खुशहाली केवल तभी संभव है जब युवा अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं और नशे से पूरी तरह दूर रहें। नशा जागरूकता टीम में शामिल एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत, एसपीओ राजपाल तथा एसपीओ प्रदीप कुमार शामिल हैं। कि नशा तस्कर केवल अपना स्वार्थ साधते हैं और उनका मकसद समाज को बर्बाद करना होता है। ऐसे में हर व्यक्ति का दायित्व है कि वह नशा तस्करी व नशा सेवन की सूचना तुरंत पुलिस को दे। पुलिस द्वारा लोगों को MANAS- हेल्पलाइन 1933 के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इस हेल्पलाइन नंबर पर न केवल नशा तस्करी की गुप्त सूचना दी जा सकती है, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति इलाज और काउंसलिंग की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।



एसपी आस्था मोदी ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति की समस्या नहीं है बल्कि यह पूरे समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। लेकिन इस लड़ाई को जीतने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। जब तक लोग स्वयं जागरूक होकर नशे को ना कहेंगे, तब तक यह बुराई पूरी तरह समाप्त नहीं होगी। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें, उनके मित्र मंडली व गतिविधियों पर नजर रखें और यदि नशे के कोई लक्षण दिखाई दें तो तुरंत इलाज करवाएं। पुलिस की यह मुहिम जिलेभर में लगातार जारी रहेगी और हर गांव, हर स्कूल व हर चौपाल तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें